पूर्व रेलवे आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

बांग्लार जागरण डट काम संबाददाता
10 मार्च, 2025: 21:30

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल होली के त्यौहार के अवसर पर आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हर्ष के साथ स्पेशल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने की घोषणा कर रहा है। इस समय यात्रा की महत्त्वपूर्ण मांग को देखते हुए, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल का उद्देश्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन विकल्प प्रदान करना है।
रंगों का जीवंत त्योहार होली पूरे भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है, जहां यह समुदायों को एक साथ लाता है और खुशियों का माहौल सृजित करता है। हालांकि, इस अवधि के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग के कारण अक्सर ट्रेन टिकट हासिल करने में चुनौतियां आती हैं।


उपर्युक्त नवघोषित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार प्रस्तुत है :
03511 आसनसोल-पटना अनारक्षित होली स्पेशल 13.03.2025 (01 ट्रिप) को आसनसोल से 11:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18:45 बजे पटना पहुंचेगी और 03512 पटना-आसनसोल अनारक्षित होली स्पेशल 13.03.2025 (01 ट्रिप) को 19:45 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 03:45 बजे आसनसोल। ये स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल जंक्शन, लक्खीसराय जंक्शन, बड़हिया, हाथीदह जंक्शन, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरोपुर, फतुहा और पटना साहेब स्टेशनों पर रुकेगी।
03513 आसनसोल-गोरखपुर अनारक्षित होली स्पेशल 12.03.2025 (01 ट्रिप) को आसनसोल से 18:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 03514 गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित होली स्पेशल 13.03.2025 (01 ट्रिप) को 13:00 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ये स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल जंक्शन, बड़हिया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों में केवल साधारण द्वितीय श्रेणी की बैठने (जनरल सेकंड सिटिंग) की सुविधा होगी।

Related Posts

মন্ত্রী মলয় ঘটকের স্ত্রী সুদেষ্ণা ঘটক মাতলেন বসন্ত উৎসবে।

বাঙ্গলার জাগরন ডট কম সংবাদদাতা মন্ত্রী মলয় ঘটকের স্ত্রী সুদেষ্ণা ঘটক সকাল বেলায় পাড়ার মহিলাদের সঙ্গে নিয়ে বসন্ত উৎসব পালন করলেন। গানের তালে তালে নৃত্য করেন সকলেই। আসানসোল রবীন্দ্র ভবনের…

Read more

हिन्दू-मुस्लिम एक साथ होकर मनाये बसंत उत्सव।

बांग्लार जागरण डट कॉम संवाददाता लावदोहा ब्लॉक के गूगला अंचल में अंचल सभापति गौतम घोष के नेत्वित्य में मुस्लिम हिंदी सभी सभी समुदाय के लोग एक साथ बसंत उत्सव मनाया।इस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *