बांग्लार जागरण डट कॉम संवाददाता आसनसोल के चित्तरंजन रेल नगर में गुरुवार रात 56 वर्षीय संचिता चौधरी का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 28 नंबर स्ट्रीट की है। संचिता, चित्तरंजन रेलवे इंजन कारखाने के कर्मचारी प्रदीप चौधरी की पत्नी थीं। प्रदीप ने घर लौटकर पत्नी का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर तहस-नहस था, आलमारी खुली मिली। हत्या का कारण अभी अस्पष्ट है। घटना के वक्त संचिता घर में अकेली थीं।खबर मिलते ही पुलिस, एसीपी कुल्टी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इलाके में तनाव व्याप्त है। Share Post Whatsapp Email Print Messenger Like this:Like Loading... Related Post navigation आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बंद रैंप से यात्रियों को भारी परेशानी पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बंडल-कटवा-अजीमगंज-नलहटी खंड के स्टेशनों का किया निरीक्षण,अजीमगंज-कटवा पैसेंजर बर्धमान तक करने की अपील।