बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता दुर्गापुर, 15 अप्रैल 2025दुर्गापुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब मैकेनिकल विभाग में थर्मिट वेल्डिंग पर चल रहे शोध के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में वरिष्ठ प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक और एक छात्र आकाश माझी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे संस्थान में हड़कंप मचा दिया। एनआईटी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार मैकेनिकल विभाग में प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक की देखरेख में छात्रों के साथ थर्मिट वेल्डिंग पर शोध कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक रासायनिक पदार्थ के छीटें उड़ने से ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण प्रोफेसर और छात्र आकाश माझी झुलस गए। दोनों को तुरंत दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक, जो दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित रिकॉल पार्क के निवासी हैं, को गंभीर हालत में आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। घायल छात्र आकाश माझी, जो आसनसोल का निवासी है, का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।एनआईटी के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकृष्ण राय ने बताया कि हादसे के बाद अन्य छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से हॉस्टल भेज दिया गया है। संस्थान प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।यह घटना एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाती है। स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच इस हादसे को लेकर गहरी चिंता देखा जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print Like this:Like Loading... Related Post navigation Durgapur: এনআইটি-তে গবেষণার সময় ভয়াবহ বিস্ফোরণ! আশঙ্কাজনক অধ্যাপক, জখম ছাত্র FOSBECCI: আসানসোল শহরে ফ্লাইওভার নির্মাণের দাবিতে মন্ত্রী মলয় ঘটকের সঙ্গে শিল্পপতি ও ব্যবসায়ীদের বৈঠক