बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता दुर्गापुर,21 जून 2025: दामोदर घाटी निगम दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में 11 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डायरेक्टर्स बंगलो में योग शिविर के माध्यम से मनाया गया । परियोजना प्रधान व महाप्रबंधक श्री सुकुमार साहा महोदय ने 11 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीवीसी डीटीपीएस के सभी कर्मचारियों को स्वस्थ एवं निरोगी हेतु सुभेच्छा वार्ता दिए । उप महाप्रबंधक विद्युत श्री बासुदेव मंडल ने अपने बचन में कहे की योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है इसलिए प्रतिदिन अपने जीबन में अपनाना चाहिए । उप महाप्रबंधक प्रशासनिक श्री समीर कुमार साहा ने अपने आशु बचन में कहे की योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त रखा जाता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है और दवाई कम खाना पड़ता हैं ।डॉ दीपिका रॉय स्त्री रोग विशेषज्ञ डीवीसी डीटीपीएस अस्पताल उन्होंने भी योग किया और बहुत आनंद भी लिए ।वरीय प्रबंधक श्रीमति गोपा चक्रवर्ती ने आत्मिका योगा केंद्र ,पतंजलि योगपीठ से योग आचार्या श्रीमति मंजू जाना को उत्तरीय एवं पेड़ का गमला देकर सम्मान किए , श्रीमति मंजू जाना ने तत्पश्चात उपस्थित सभी डीवीसी परिवार के सदस्य एवं सीआईएसएफ के जवान को योग कराकर शरीर में अमृत प्रदान का कार्य किए । मधुमेह, उच्चरक्त चाप, बदहज़म , मानसिक शांति , कार्य क्षमता बृद्धि , इत्यादि बीमारियों पर जोगा से निवारण एवँ तनावमुक्त जीवन का जोगा से लाभ कैसे मिले इसका गुण आत्मिका योगा केंद्र ,पतंजलि योगपीठ से योग आचार्या श्रीमति मंजू जाना ने आज सभी को दे गए । डीजीएम महोदय ने सबको धन्यवाद देते हुए 11 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समापन किया गया । इस 11 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीटीपीएस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रह कर इस कार्यक्रम को सफ़लता पूर्बक समापन किया गया । Share Post Whatsapp Email Print Messenger Like this:Like Loading... Related Post navigation জাল নোট কান্ডে গ্রেফতার এমআইএম নেতা সহ দুই, ৫ দিনের পুলিশ হেফাজত, আসানসোলে চাঞ্চল্য চাকরির দাবিতে রাজ্যজুড়ে আন্দোলনের ডাক পশ্চিমবঙ্গ যুব কংগ্রেসের