बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता

आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल हीरापुर थाना अंतर्गत चित्रा मोड़ पर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व मे भाजपा के कई समर्थकों ने राहगीरों और सड़क मरम्मती का कार्य कर रहे कर्मियों के बिच लड्डू बांटने का काम किया है,

इस दौरान कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा की कुछ महीना पहले जुबली से लेकर इसको गेट तक जो सड़क है उस सड़क को तोड़कर उसे दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया था, पर वह काम किस कारन अचानक से बंद हो गया यह किसी को नही मालुम जिस कारन राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ ही रहा था साथ मे कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे थे, बुधवार को भी एक स्कुल की छात्रा दुर्घटना की शिकार हुई जिससे मिलने अस्पताल भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी अपने समर्थकों के साथ पहुँचे और उन्होंने वहाँ से अड्डा के चेयरमेन से बात की और सड़क मरम्मती का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की अपील की जिस अपील के बाद बुधवार शाम करीबन चार बजे से सड़क मरम्मती का कार्य शुरू हो गया, कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा वह सड़क मरम्मती का कार्य शुरू करवाने के लिये करीब चार दिनों के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाए एक संवाददाता सम्मलेन कर सड़क मरम्मती का कार्य शुरू करने की अपील भी की पर कोई सुनवाई नही हुई, पर बुधवार को हुई एक छात्रा के दुर्घटना के शिकार होने के बाद अड्डा की आँख खुली और उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने सड़क मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया है, जिसके लिये वह अड्डा के साथ -साथ जिला प्रशासन का वह तहे दिल से शुक्र गुज़ार हैं, उसी ख़ुशी मे वह लड्डू बाँट रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *