बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता

सालानपुर, 27 जून 2025: सालानपुर प्रखंड में राशन की दुकानों पर वितरित किए जा रहे आटे की गुणवत्ता को लेकर बवाल मच गया है। बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित एक फ्लोर मिल से सप्लाई होने वाले आटे को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह आटा “खाने योग्य नहीं” है।

फाइल फोटो

हालांकि, खाद्य विभाग की प्रयोगशाला ने दो बार इस आटे को मानक के अनुरूप घोषित किया, लेकिन जनता का गुस्सा नहीं थमा। अंततः 26 जून को फ्लोर मिल को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने मांग की कि खाद्य निरीक्षक इस आटे से रोटी बनाकर खुद खाएं, लेकिन किसी ने यह चुनौती स्वीकार नहीं की। वहीं, डीलरों में भी असंतोष है। एक डीलर नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “इस आटे की वजह से ग्राहक हमसे नाराज हो गए, पर हमने पहले ही आपत्ति जताई थी।”

बीडीओ देबांजन विश्वास ने कहा कि खाद्य विभाग ने उचित कार्रवाई की है। हम लोगों ने कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा था उसे हिसाब से कार्रवाई शुरू हुई है। खाद्य विभाग के डीसी ने बताया जांच पड़ताल जारी है जांच पूरा होने से सूचित कर दिया जाएगा। मिल बंद नहीं किया गया है। यह गलत अफवाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *