बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता हावड़ा(28.06.25): रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत 68121/68122 पुरुलिया–हावड़ा–पुरुलिया मेमू सेवा का शुभारंभ आज शनिवार कोलकाता के संतरागाछी स्टेशन पर भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया। यह सेवा बांकुड़ा एवं मसाग्राम सेक्शन के माध्यम से संचालित होगी। माननीय रेल मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए न केवल इस नयी ट्रेन सेवा से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला, बल्कि रेलवे की वर्तमान में संचालित विभिन्न परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा क्षेत्रीय यात्रियों को सस्ती, सुगम और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा बांकुड़ा–मसाग्राम सेक्शन की क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी।इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। अब तक पुरुलिया से हावड़ा की दूरी लगभग 322 किलोमीटर (खड़गपुर रूट) के माध्यम से तय की जाती थी, परंतु इस नई सेवा के माध्यम से यह दूरी 40 किलोमीटर घटकर 282 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा खर्च में भी कमी आएगी।इस मेमू सेवा के आरंभ से पुरुलिया, आद्रा, बांकुड़ा, सोनामुखी, बोवाइचांडी एवं मसाग्राम जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ बांकुड़ा–मसाग्राम सेक्शन के अंतर्गत आने वाले लगभग 30 हॉल्ट स्टेशनों को सीधी, सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। यह पहल क्षेत्रीय संपर्कता को मजबूत करते हुए सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।बांकुड़ा निवासी विद्युत दास ने बताया, वासुदेव आचार्य जब सांसद तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष थे उसी समय से उन्होंने इस रूट को बनाने के लिए सर्वे से लेकर सब कुछ करवाए थे। इतना दिन बाद यह काम पूरा हुआ। रेलवे मंत्री से लेकर सारे कर्मचारियों को धन्यवाद। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print Like this:Like Loading... Related Post navigation ভারতীয় রেল ১ জুলাই থেকে ভাড়া বাড়াচ্ছে—নন‑এসি ভাড়া ১ পয়সা, এসি ভাড়া ২ পয়সা প্রতি কিলোমিটার বাড়বে পুরুলিয়া-বাঁকুড়া-হাওড়া নতুন মেমু ট্রেন পরিষেবার শুভ সূচনা, পূরণ হল প্রাক্তন সাংসদ বাসুদেব আচার্যের স্বপ্ন