पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य का सपना हुआ सकार, पुरुलिया- बाकुड़ा- हावड़ा नई मेमू ट्रेन सेवा का रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता

हावड़ा(28.06.25): रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत 68121/68122 पुरुलिया–हावड़ा–पुरुलिया मेमू सेवा का शुभारंभ आज शनिवार कोलकाता के संतरागाछी स्टेशन पर भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया। यह सेवा बांकुड़ा एवं मसाग्राम सेक्शन के माध्यम से संचालित होगी।


माननीय रेल मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए न केवल इस नयी ट्रेन सेवा से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला, बल्कि रेलवे की वर्तमान में संचालित विभिन्न परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा क्षेत्रीय यात्रियों को सस्ती, सुगम और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा बांकुड़ा–मसाग्राम सेक्शन की क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी।
इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। अब तक पुरुलिया से हावड़ा की दूरी लगभग 322 किलोमीटर (खड़गपुर रूट) के माध्यम से तय की जाती थी, परंतु इस नई सेवा के माध्यम से यह दूरी 40 किलोमीटर घटकर 282 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा खर्च में भी कमी आएगी।
इस मेमू सेवा के आरंभ से पुरुलिया, आद्रा, बांकुड़ा, सोनामुखी, बोवाइचांडी एवं मसाग्राम जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ बांकुड़ा–मसाग्राम सेक्शन के अंतर्गत आने वाले लगभग 30 हॉल्ट स्टेशनों को सीधी, सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। यह पहल क्षेत्रीय संपर्कता को मजबूत करते हुए सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।
बांकुड़ा निवासी विद्युत दास ने बताया, वासुदेव आचार्य जब सांसद तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष थे उसी समय से उन्होंने इस रूट को बनाने के लिए सर्वे से लेकर सब कुछ करवाए थे। इतना दिन बाद यह काम पूरा हुआ। रेलवे मंत्री से लेकर सारे कर्मचारियों को धन्यवाद।

Related Posts

‘রেলওয়ান’ অ্যাপ এখন হাতের মুঠোয় — বুকিং, ট্র্যাকিং, খাবার অর্ডার সব একসঙ্গে!

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোল, ১৩ নভেম্বর ২০২৫:ডিজিটাল ভারত গড়ার লক্ষ্যে যাত্রীদের আরও উন্নত ও আধুনিক পরিষেবা দেওয়ার উদ্দেশ্যে পূর্ব রেলওয়ের আসানসোল বিভাগ শুরু করেছে এক বিশেষ সচেতনতামূলক অভিযান।…

Read more

ছট্ পূজায় যাত্রীদের নিরাপত্তা ও স্বাচ্ছন্দে নজর আসানসোল মণ্ডলের, উৎসবমুখর ভ্রমণের আশ্বাস!

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোল, ২৫ অক্টোবর ২০২৫ঃ আসন্ন ছট্ পূজা উপলক্ষে যাত্রীচাপ সামাল দিতে পূর্ব রেলের আসানসোল মণ্ডল ব্যাপক প্রস্তুতি নিয়েছে। মণ্ডলের আওতায় থাকা আসানসোল, জসিডিহ, মধ্যপুর, দুর্গাপুর প্রভৃতি…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *