बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी विधानसभा इलाके मे स्थित छठ घाट से लेकर कुलटी रेलवे स्टेशन और बराकर बस स्टॉप पर लगे आसनसोल के तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुमशुदा और लापता सांसद के पोस्टर ने आसनसोल का सियासत गर्म कर दिया है, कुलटी के विभिन्न इलाकों मे इस तरह के किसने और क्यों पोस्टर लगाए क्या कारन होगा, इसकी तो कोई जानकारी हाँथ नही लगी पर इन पोस्टरों मे निवेदक के तौर पर आसनसोल की जनता जरूर लिखा हुआ है। Shri Shatrughan Sinha and family calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on January 06, 2015. ऐसे मे भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा की आसनसोल मे दुर्गापूजा, दीवाली और कालिपूजा बहोत ही धूमधाम से मनाया गया, अब लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाया जा रहा है, ऐसे मे आसनसोल मे रह रहे तमाम छठ ब्रतियों के रिस्तेदार सगे सम्बंधि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से यहाँ आ गए हैं, पर यहाँ के सांसद ही यहाँ नही हैं, वह खुद निखोज हैं, ऐसा ही दुर्गापुर मे देखा गया, दुर्गापुर मे एक मेडिकल कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार की घटना हुई और वहाँ के सांसद वहाँ मौजूद नही थे, वह भी दुख की घड़ी मे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ नही रहे, भाजपा विधायक ने यह भी कहा की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने हमलोगों को परवासी सांसद दी हैं, ठीक उसी तरह जैसे परवासी मजदूर होते हैं, वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाहरी बोलती हैं, वह खुद अपनी पार्टी को भूल जाती हैं की उनकी पार्टी मे कौन बाहरी है कौन भीतरी।। आसनसोल के कुलटी ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय ने कहा, भाजपा इस तरह के पोस्टर लगाकर कोई फायदा नहीं उठा पाएगी। तृणमूल कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ है। मंत्री मलय घटक, उज्जवल चट्टोपाध्याय, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सहित हमारी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print Like this:Like Loading... Related Post navigation ছটপুজোর আগে আসানসোলে নিখোঁজ সাংসদ শত্রুঘ্ন সিনহা, পোস্টার ঘিরে তুমুল রাজনৈতিক তরজা এজি চার্চ স্কুলে দুর্নীতির অভিযোগ ঘিরে বিক্ষোভ ও ধরনা, চাঞ্চল্য আসানসোলে