बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता आसनसोल के एलआईसी मोड़ स्थित आसनसोल से पुरुलिया और झारखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। गैस की किल्लत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पिछले 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार टाल रही है। एजेंसी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि “दो दिन में गैस मिल जाएगी”, लेकिन जब लोग गैस लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इतना ही नहीं, एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने मजबूरन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है। Share Post Whatsapp Email Print Messenger Like this:Like Loading... Related Post navigation কংগ্রেস ছেড়ে তৃণমূলে আইনজীবী সৈয়দ ইজাজ আহমেদ, মন্ত্রী মলয় ঘটকের হাত ধরে যোগদান