रानीगंज: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रानीगंज बोरो क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है.आसनसोल नगर निगम द्वारा शुरू किए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
बीते लम्बे समय से रानीगंज की सड़कें काफी जर्जर हो गई है. तिलक रोड, बड़ा बाजार, बर्न्स प्लॉट, सी आर रोड, आर आर रोड समेत कई इलाकों में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं. 15 दिन पहले तार बांग्ला मोड़ पर एक 44 वर्षीय युवक की मौत भी इन्हीं गड्ढों के कारण हुई थी. स्थानीय लोगों और मीडिया में बराबर खबरें आने के बाद आखिरकार नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.बुधवार से रानीगंज के तिलक रोड में सड़क मरम्मत के लिए छाई भरने का कार्य शुरू हो गया है.
डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सड़कों का कायाकल्प: रानीगंज बोरो के अतिरिक्त इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से रानीगंज के कई सड़कों का मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है.
इन सड़कों की होगी मरम्मत:
रानीगंज रेलवे स्टेशन के समीप एनएसबी रोड के मरम्मत का कार्य बीते 10 दिनों से जारी है.तिलक रोड मोड़ बैंक ऑफ इंडिया के सामने से बर्न्स प्लॉट चीन कोठी मोड तक पक्की सड़क ढलाई की जाएगी.आर आर रोड इतवारी मोड़ से लेकर तारबांग्ला मोड़ तक ढलाई सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा,जबकि त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज से लेकर पीएन मालिया तक सड़क निर्माण तथा नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा.वहीं पीएन मालिया रोड के मरम्मत के लिए अनुमोदन राशि के लिए आवेदन भेजा गया है, यह रास्ता कोलतार (पीच) से बनाई जाएगी।
कौशिक सेनगुप्ता ने बताया कि इसके अलावा रानीगंज के सभी 11 वार्ड में 25 लाख रुपया के विकास का कार्य आरंभ हो गया है यह सभी कार्य 2 माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे.
सड़क मरम्मत की खबर सुनकर लोगों में उत्साह है कि शायद अब उन्हें धूल -धूसरित रास्तों पर नहीं गुजरनी होगी.
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা তৃতীয় লিঙ্গের দিদিদের হাত ধরে শুভ সূচনা হল গণেশ পুজোর।…
BANGLAR JAGRAN DOT COM There is a reason for cheer in Asansol’s Sardapally. Jahnavi Sharma,…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা পড়াশোনায় সাফল্যের মুকুটে নতুন পালক। ক্লাস একাদশের বার্ষিক পরীক্ষায় সর্বোচ্চ…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা রবিবার রাতে জুয়ার ঠেকে হানা দিতে গিয়ে আক্রান্ত হল পুলিশ।…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা রাতের অন্ধকারে 19 নম্বর জাতীয় সড়কের উপর ছিনতাইয়ের চেষ্টা রুখতে…
BANGLAR JAGRAN DOT COM KOLKATA - N. Franklin Jayakumar assumed charge as Chairman-cum-Managing Director (CMD)…