बांग्लार जागरण डट कॉम संवाददाता
बोकारो (BOKARO): बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है. प्लेटफार्म की लंबाई कम होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच बोगियां बाहर ही रह जाती है और इससे कारण महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी यात्रियों को असुविधा होती है. इस संबंध में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाकपा बेरमो अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह, भाकपा नेता भागीरथ शर्मा ने रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम, धनबाद के डीआरएम, रेलवे मंत्री आदि को लिखा था।
बोकारो थर्मल में रेलवे की जमीन को खाली कराने और सीमांकन कर चहारदीवारी कराने को लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। रेलवे गोमो व धनबाद कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों की टीम दो दिनों से रेलवे की जमीन पर बसे लोगों की सूची बना रही है। इसके बाद निर्माण हटा लेने को लेकर नोटिस दी जायेगी. जमीन खाली कराने के बाद स्थानीय छठ घाट के समीप श्मशान घाट से लेकर बड़वाबेड़ा कोल साइडिंग तक चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. रेलवे की टीम ने ऐसे 92 लोगोंं की सूची बनायी है, जिन्हें नोटिस दिया जायेगा.स्थानीय स्टेशन प्रबंधक शैलेष कुमार ने कहा कि रेलवे की जमीन पर बसे लोगों की सूची बनाने का कार्य जारी है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा कार्रवाई की गयी तो सैकड़ों परिवारों बेघर हो जायेंगे. चहारदीवारी का निर्माण किया गया तो डीएमएफटी फंड से बनायी गयी सड़क भी चली जायेगी. सीआइएसएफ यूनिट सहित डीवीसी की सिक्स यूनिट कॉलोनी में रहने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी।
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা বালি ও পাথরের ব্যবসায় একচেটিয়া আধিপত্য কায়েম করতে ২ লক্ষ…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোলের অন্যতম গুরুত্বপূর্ণ ও হৃদয়স্থল হিসেবে পরিচিত ভগৎ সিং মোড়ে…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা নির্দিষ্ট সূত্রে পাওয়া তথ্যের ভিত্তিতে অভিযান চালিয়ে বিপুল পরিমাণ রুপো…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোল: তৃণমূল কংগ্রেসের প্রাক্তন বিধায়ক হরেরাম সিংহের ছেলে প্রেমপাল সিংয়ের…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা এক লক্ষ টাকা দিয়ে দুই মাসের শিশুপুত্রকে কেনার অভিযোগকে কেন্দ্র…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা থানায় বিক্ষোভ চলাকালীন পুলিশ আধিকারিকদের সঙ্গে বচসা ও বিজেপি নেতাদের…