बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल वासियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस नई ट्रेन सेवा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा किया जाना है। बताया जा रहा है कि उसी कार्यक्रम के दौरान आसनसोल कुमारपुर रेलवे फ्लाईओवर और बिरभूम जिले के सिउड़ी फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम आठ फरवरी, रविवार शाम पाँच बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे सूत्रों ने यह भी बताया है कि यह पैसेंजर ट्रेन दिन में एक बार आसनसोल से बोकारो स्टील सिटी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी और बोकारो स्टील सिटी से यात्रियों को लेकर वापस आसनसोल पहुंचेगी। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से न सिर्फ आसनसोल, बल्कि बोकारो के यात्रियों में भी खुशी का माहौल है। दोनों शहरों के लोगों को लंबे समय से इस ट्रेन का इंतजार था, जो अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है।
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা বালি ও পাথরের ব্যবসায় একচেটিয়া আধিপত্য কায়েম করতে ২ লক্ষ…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোলের অন্যতম গুরুত্বপূর্ণ ও হৃদয়স্থল হিসেবে পরিচিত ভগৎ সিং মোড়ে…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা নির্দিষ্ট সূত্রে পাওয়া তথ্যের ভিত্তিতে অভিযান চালিয়ে বিপুল পরিমাণ রুপো…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোল: তৃণমূল কংগ্রেসের প্রাক্তন বিধায়ক হরেরাম সিংহের ছেলে প্রেমপাল সিংয়ের…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা এক লক্ষ টাকা দিয়ে দুই মাসের শিশুপুত্রকে কেনার অভিযোগকে কেন্দ্র…
বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা থানায় বিক্ষোভ চলাকালীন পুলিশ আধিকারিকদের সঙ্গে বচসা ও বিজেপি নেতাদের…