Paschim Bardhaman

एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज को मिली राहत जाली नोट मामले मे आसनसोल अदालत ने दिया बेल

दानिश और लाल खान को आसनसोल साऊथ थाना पुलिस ने ग्रांड होटल से जाली नोट के साथ किया था गिरफ्तार…

पाँच दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद हुई पेशी के दौरान मिली जमानत…

पुलिस रिमांड मे दानिश को मिर्ची पाउडर का घोल पिलाने के उठा मामला…

बंगलार जागरण डॉट कॉम संवाददाता

पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला अदालत ने गुरुवार को जाली नोट मामले मे एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज को बेल दे दिया है, हम बताते चलें की आसनसोल साऊथ पुलिस ने शनिवार अहले सुबह करीब तीन बजे दानिश अजीज और मोहम्मद लाल खान नामक एक युवक को आसनसोल के उषाग्राम स्थित होटल ग्रांड से गिरफ्तार किया था, आसनसोल साऊथ थाना पुलिस की अगर माने तो दानिश और मोहम्मद लाल ग्रांड होटल के रूम मे जाली नोट छापने और उसे सफलाई करने का काम कर रहे थे, जिसकी सुचना उनको मिली और उन्होंने उस सुचना के आधार पर दानिश और मोहम्मद लाल को रंगे हाँथ धर दबोचा, पुलिस होटल के कमरे से 500 के करीब 300 पीस नोट, 4 जाली नोट व नोट छापने मे इस्तेमाल की जाने वाली सफ़ेद कागज़ सहित डाई मशीन और एक आयरन भी जब्त की है, जिन तमाम चीजों के साथ पुलिस ने आसनसोल जिला अदालत मे दानिश और उसके एक साथी लाल खान को पेश किया था, जिसके बाद मामले मे अदालत मे सुनवाई हुई, जिस सुनवाई मे पुलिस ने मामले मे आगे की छानबिन के लिये 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी पर अदालत ने दानिश और उसके साथी लाल खान को पाँच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस रिमांड ख़त्म होने के बाद दानिश और लाल खान को एक बार फिर जाली नोट मामले मे आसनसोल अदालत मे पेश किया गया, जहाँ दानिश के वकील शेखर कुंडू ने अदालत मे मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मामले मे उनके क्लाइंट दानिश अजीज के साथ पुलिस रिमांड मे टॉर्चर की जा रही है, उनको मिर्ची पाउडर का घोल पुलाकार उनको जबरन गुनाह कबूल करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है, इसके अलावा अधिवक्ता शेखर कुंडू ने गुरुवार को पुलिस द्वारा दोबारा पेश किये गए जाली नोट मामले मे रिपोर्ट के साथ -साथ उनके द्वारा मांगी जा रही पुलिस रिमांड को केंसल करने की अपील करते हुए अदालत से दानिश की बेल मांगी, इसके अलावा अधिवक्ता शेखर कुंडू ने अदालत मे अपनी यह बात रखते हुए कहा की जिस जगह पर पुलिस ने जाली नोट सहित नोट बनाने मे इस्तेमाल की जाने वाली तमाम चीजों को सीज किया है, उस जगह से रिकवर किया है, उस जगह से सीजर लिस्ट की जगह मे पाँच किलोमीटर का हेरफेर है, इसके अलावा उन्होने अदालत को यह भी बताया की उनके क्लाइंट दानिश अजीज को जुर्म कबूल करने के लिये उनके साथ पुलिस रिमांड मे उनको मिर्च पाउडर की घोल भी पिलाई जा रही है, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की 489, a, b, c की जो धारा है जो अब 178, 179 और 180 हो गई है इस मामले मे सात साल की सजा है, पर इस मामले मे पुलिस के द्वारा जो रिपोर्ट पेश किये गए और उनके द्वारा मामले की जाँच के लिये जो कदम आगे बढ़ाए गए वह कदम सही नही थे, जिसको देखते हुए मामले मे पुलिस की दलिलों को भी अदालत ने सुना और दोनों पक्ष को सुनने के बाद मामले मे अपनी राय सुनाते हुए दानिश अजीज और मोहम्मद लाल खान को जाली नोट मामले मे बेल दे दिया, दानिश को बेल मिलने के बाद कोलकाता से आसनसोल पहुँचे एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल की कार्यकर्त्ता बनकर कार्य कर रही है, वह देश के संविधान को भूल गए हैं, एक निर्दोष को जुर्म कबूल करवाने के लिये उसे पुलिस रिमांड मे लेकर उसको मिर्ची पाउडर का घोल पिलाकर टॉर्चर किया जा रहा है, उन्होंने कहा उनका नेता दानिश अजीज काफी मजबूत हैं उन्होंने पुलिस की तमाम जुल्म को सहा पर वह हार नही माने और उन्होंने पुलिस के तमाम दबाव और टॉर्चर के बाद भी झूठा जुर्म कबूल नही किया और आज न्यालय ने उनके साथ न्याय किया उनको मामले मे बेल मिल गया,उनको न्यालय पर भरोसा था देश के संविधान पर भरोसा था, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की उनको उनकी पार्टी के आला कमान ने उनको मामले को देखने के लिये यहाँ भेजा है, उन्होने मामले मे देखा है की कहीं ना कहीं उनके नेता दानिश अजीज कहीं ना कहीं राज्य की सत्ताधारी पार्टी के उस नेता के ऊपर भारी पड़ रहे हैं जिस नेता ने उनको एक सोंची समझी साजिस के तहत पहले भी फंसाया था और इस बार भी फंसाया है, उन्होंने यह भी कहा जब पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार किया था और उसे अदालत मे पेश किया था तो वह अपने पैरों पर चलकर आए थे आज वह पुलिस रिमांड ख़त्म होने के बाद अपने पैरों पर खड़े नही हो पा रहे हैं, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की उनकी और उनके पार्टी की लड़ाई जारी थी और आगे भी जारी रहेगी और 2026 के चुनाव मे बंगाल मे जिसकी भी सरकार बने पर जिन्होंने उनके नेता को फंसाया वह मंत्री नही बन पाएंगे, वहीं इस मामले मे दानिश अजीज के पीटा अजीज आमरोही ने कहा की आज सच की जीत हुई है, उन्होंने अपने बेटे की हुई गिरफ़्तारी पर पहले ही कहा था की वह राजनिति का शिकार हुआ है, उसके ऊपर जाली नोट का झूठा केस दर्ज कर उसे फंसाने का कोसिस किया गया है, उन्होंने कहा जिसने भी उनके बेटे को झूठा केस मे फंसाने का काम किया था आज वह खुद झूठा साबित हुआ है और उनका बेटा सच्चा साबित हुआ है, जिसको अदालत ने भी माना है और अदालत ने उनके बेटे के पक्ष मे फैसला सुनाया है और उनके बेटे को बेल दे दिया है, उन्होंने पुलिस के ऊपर यह आरोप लगाते हुए कहा की उनके बेटे को पुलिस रिमांड मे पीटा गया उसे मिर्च पाउडर घोलकर पिलाया गया उसके झूठा मामला कबूल करने के लिये पुलिस द्वारा दबाव डाला गया, वहीं दानिश के बेल मिलने के बाद एआईएमआईएम समर्थकों ने आसनसोल अदालत के बाहर दानिश जिंदाबाद के नारे लगाए, इसके अलावा उन्होंने तृणमूल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

PHOTO FILE

News Editor

Recent Posts

হোলির আনন্দে মর্মান্তিক পরিণতি: পুকুরে স্নান করতে নেমে দুই যুবকের মৃত্যু দুর্গাপুরে

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা হোলির রঙের আনন্দ মুহূর্তে পরিণত হলো শোকে। পুকুরে স্নান করতে…

13 hours ago

আবিরে রঙিন সৌভ্রাতৃত্ব — পুলিশ কর্মীদের মিলনমেলায় জমজমাট হোলি উদযাপন

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা আসানসোল ও দুর্গাপুর–এ আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ ওয়েলফেয়ার কমিটির উদ্যোগে পুলিশ…

15 hours ago

ভোট ঘোষণার আগেই পশ্চিম বর্ধমানে কেন্দ্রীয় বাহিনী, শুরু হবে রুট মার্চে নজরদারি

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা নির্বাচনের দিনক্ষণ এখনও ঘোষণা না হলেও, তার আগেই পশ্চিম বর্ধমান…

5 days ago

অন্ডালে ‘উন্নয়ন পর্ব’ কর্মসূচি: জনকল্যাণ প্রকল্পে নতুন গতি, সরাসরি পরিষেবা পেলেন বাসিন্দারা

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা পশ্চিমবঙ্গ জুড়ে ঘোষিত ‘উন্নয়ন পর্ব’ কর্মসূচির অংশ হিসেবে রামপ্রসাদপুর এলাকার…

6 days ago

হায়না উদ্ধার ঘিরে আতঙ্ক, জামুরিয়ার চুরুলিয়ায় চাঞ্চল্য

পশ্চিম বর্ধমানের আসানসোল মহকুমার জামুরিয়া থানার অন্তর্গত চুরুলিয়া এলাকায় হায়না উদ্ধারের ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্যের সৃষ্টি…

7 days ago

Raniganj: কূড়েদানে মিলল বিপুল ভোটার কার্ড, ভোটের আগে আসানসোলে চাঞ্চল্য

বাংলার জাগরণ ডট কম সংবাদদাতা ভোটের আবহের মধ্যেই আসানসোলের রানীগঞ্জ বিধানসভার অন্তর্গত কুমোর বাজারের চিনকুটি…

1 week ago